{"_id":"b3ead08e5c3a664eb261f3dceb0bf2f7","slug":"overloading-is-not-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग पर नहीं लगी रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग पर नहीं लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Thu, 06 Nov 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
गांव से लेकर शहर तक की सड़कों पर दौड़ लगाती गाड़ियों में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग जारी है। स्कूल-कालेज खुलने के बाद तो समस्या पहले से भी गंभीर हो चुकी है। जानकारी होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस इस पर लगाम लगाने को लेकर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला उधमपुर में हर रोज सैकड़ों की संख्या में यात्री वाहन यात्रियों की आवाजाही का कार्य करते हैं। इन वाहनों में ज्यादातर वाहनों में दिन दहाड़े ओवर लोडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
उधमपुर से थाती, गंडाला, लड्डन पावर हाउस, चक, मुत्तल, कघोट, जगानू, तलपड़, धनाल, चनुनता, जोनू, क्रिमची, मानसर, पंचैरी, मौंगरी व अन्य कई ऐसे रूट मौजूद है, जिनमें हर रोज ओवर लोडिंग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
जब तक यह वाहन शहर के दायरे में चल रहे होते हैं तब तक ओवर लोडिंग वाहन के अंदर ही होती है, लेकिन जैसे ही वाहन शहर के दायर से बाहर होता है फिर वाहन की छत भी यात्रियों से भर जाती है।
कई बार तो चालक पुलिस की कार्रवाई की परवाह किए बिना शहर में भी ओवर लोडिंग कर रहे हैं।