{"_id":"61f57f552869a026247e47c1","slug":"order-udhampur-news-jmu252800817","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईटी शिक्षकों को ग्रेड टू और थर्ड में लाने के आदेश किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईटी शिक्षकों को ग्रेड टू और थर्ड में लाने के आदेश किए जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शिक्षा विभाग ने जिले के कई शिक्षकों को द्वितीय और तृतीय श्रेणी में तब्दील किया है। इसके लिए शिक्षक लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार शिक्षकों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे। मांग पूरी होने पर आरईटी शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
आरईटी शिक्षकों की जब भी बैठक होती है तो द्वितीय और तृतीय श्रेणी में बदलने की मांग की जाती है। इसको लेकर शिक्षकों ने कई बार सीईओ व शिक्षा निदेशक जम्मू से भी मुलाकात की। कभी कभार प्रदर्शन भी किया। लंबे समय बाद विभाग ने इन शिक्षकों की मांग को पूरा किया है। उधमपुर में 14 आरईटी शिक्षकों को द्वितीय श्रेणी में और दो को शिक्षकों की तृतीय श्रेणी में तब्दील किया है।
इसके लिए शिक्षा निदेशक जम्मू ने आदेश जारी कर दिए हैं, और सीईओ को इनकी आगे की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा जोन उधमपुर से चार, रामनगर से एक, पंचैरी से तीन, घोरडी से दो और बबे से एक शिक्षक को द्वितीय श्रेणी में तब्दील किया गया है। वहीं, तृतीय श्रेणी में चिनैनी से एक शिक्षक को तब्दील किया गया है।