फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One person was found corona infected in the district

जिले में एक व्यक्ति पाया गया कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
One person was found corona infected in the district
उधमपुर। जिले में रविवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि किसी ने भी कोरोन को मात नहीं दी है। इसी के साथ अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या सात हो गई है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है।
विज्ञापन

अगस्त की तरह सितंबर में भी शुरूआत में कोरोना के मामले न के बराबर सामने आ रहे थे। ज्यादातर दिन ऐसे निकल रहे थे, जब एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आ रहा था जबकि महामारी को मात देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी। शनिवार से अचानक मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को जहां तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। वहीं, रविवार को भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है, जबकि किसी ने महामारी को मात नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अभी तक कुल 11389 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11245 लोगों ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब सात सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed