{"_id":"a39cf77f195deae7704e7388cba5ccad","slug":"one-man-dead-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी खाई में गिरने से हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी खाई में गिरने से हेल्पर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनिहाल क्षेत्र के चंबलवास नील लिंक मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जेसीबी के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आपरेटर गंभीर रूप से जख्मी है। उसे बनिहाल उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों इलाके में भारी बर्फबारी के चलते चंबलवास नील लिंक मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से इस मार्ग से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई थी।
विज्ञापन
शनिवार की शाम को जेसीबी इस मार्ग पर नील टाप के पास काम पर लगी थी। इस दौरान यह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में हेल्पर फारूक अहमद मलिक निवासी चंबलवास नील की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल आपरेटर शब्बीर अहमद नाइक निवासी नील भाटू को गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामसू थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है।