फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One died in Accident, Four Injured

Udhampur News: पिकनिक मनाने गए युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
One died in Accident, Four Injured
किश्तवाड़ के मुगल मैदान के पास हुए हादसे के दौरान पलटी कार। 
- किश्तवाड़ से 25 किमी दूर पर्यटन स्थल मुगलमैदान में हुआ हादसा
विज्ञापन

- कार खड़ी करते ही सड़क का डंगा निकलने से वाहन दूसरे मार्ग पर जा गिरा, एक युवक की वाहन तले दबने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले में मंगलवार दोपहर को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पांचों युवक कार में सवार होकर मुगमैदान में पिकनिक मनाने जा रहे थे। जैसे ही इन्होंने कार खड़ी की, सड़क के नीचे से डंगा निकल गया और वाहन निचले मार्ग पर जा गिरा। एक युवक की वाहन तले दबने से मौत हो गई।
शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर मुगमैदान पर्यटन स्थल के पास यह हादसा हुआ। इसमें मृतक युवक का भाई मामूली घायल हुआ है जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल वसीम अहमद को कश्मीर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार (जेके17-8880) में पांच युवक पर्यटन स्थल मुगलमैदान पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। लोगों ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया।
विज्ञापन

दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान उमेर अहमद निवासी सिगदी मुगलमैदान के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृतक का भाई आकिब अहमद, नुमान नजार निवासी शक्ति नगर किश्तवाड़, मोहम्मद शानिब निवासी संग्रामभाटा और वसीम अहमद निवासी सिगदी बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में बीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देकर घर आया था उमेर
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाला युवक उमेर अहमद जम्मू के एमएएम काॅलेज में बीए कर रहा था। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देकर वह किश्तवाड़ अपने घर आया हुआ था। घायल युवक भी विद्यार्थी बताए जाते हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार आकिब अहमद वाहन चला रहा था। उसे मामूली चोटें ही आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed