{"_id":"5f4cab4032aaa9305abca44ccf2d8d1f","slug":"onde-dead-by-eating-poison-another-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 27 Oct 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर जहर खाने के दो मामले सामने आए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब बारह बजे शहर के गैड़ा तालाब मोहल्ले में सुभाष चंद (56) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो फौरन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान सुभाष चंद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी शव को कब्जे में ले लिया। दूसरा मामला चिनैनी के धनास इलाके में सामने आया, जहां जहर खाने से शिव राम (30) की हालत बिगड़ गई। इसको सीएचसी चिनैनी पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन