{"_id":"df966c0cde99369fe5ff9ee0bbae8f26","slug":"on-the-shortage-of-kerosene-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन की किल्लत पर गुस्सा भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन की किल्लत पर गुस्सा भड़का
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में केरोसिन तेल की भारी किल्लत के कारण पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल रोड पर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पैंथर्स पार्टी के नेता संजय शर्मा ने बताया कि उधमपुर के डिपुओं पर काफी समय से केरोसिन की सप्लाई नहीं आई है।
विज्ञापन
सर्दियों के दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदार केरोसिन की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। उन पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा। लोगों को बाजार भाव से तेल लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने यह आरोप लगाया कि कुछ डिपो वाले तेल को डिपो पर पहुंचाने के बजाए बाहर ही बारह विभाग की मिलीभगत से बेच देते हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए विवश होकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने जल्द ही केरोसिन की सप्लाई शुरू नहीं करवाई तो पैंथर्स पार्टी सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेगी तथा टीएसओ कार्यालय में ताला जड़ देगी। इस प्रदर्शन में विक्की, राजू, काका राम, सुनील आदि मौजूद थे।