फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   On the shortage of kerosene anger

केरोसिन की किल्लत पर गुस्सा भड़का

Sun, 03 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
On the shortage of kerosene anger

नगर में केरोसिन तेल की भारी किल्लत के कारण पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल रोड पर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पैंथर्स पार्टी के नेता संजय शर्मा ने बताया कि उधमपुर के डिपुओं पर काफी समय से केरोसिन की सप्लाई नहीं आई है।

विज्ञापन


सर्दियों के दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदार केरोसिन की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। उन पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा। लोगों को बाजार भाव से तेल लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने यह आरोप लगाया कि कुछ डिपो वाले तेल को डिपो पर पहुंचाने के बजाए बाहर ही बारह विभाग की मिलीभगत से बेच देते हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए विवश होकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी  है कि अगर उन्होंने जल्द ही केरोसिन की सप्लाई शुरू नहीं करवाई तो पैंथर्स पार्टी सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेगी तथा टीएसओ कार्यालय में ताला जड़ देगी। इस प्रदर्शन में विक्की, राजू, काका राम, सुनील आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed