{"_id":"4d8238f025c9ab79eb6be7300d8317bc","slug":"now-ban-on-entry-into-the-bimgdh-fort-without-permission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना अनुमति भीमगढ़ किले में प्रवेश पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना अनुमति भीमगढ़ किले में प्रवेश पर प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों भीमगढ़ किले के गुंबद से गिरकर युवक की हुई दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने बिना अनुमति किले के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी। डीसी सुषमा चौहान के आदेश पर तहसीलदार शीशपाल ने यह रोक लगाई है।
विज्ञापन
अब स्थानीय लोग हों या बाहरी सभी को किले में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन से पहले अनुमति लेनी पड़ेगी। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को जम्मू से अपने दोस्तों के साथ रियासी घूमने के लिए आया अभिषेक गुप्ता किले के गुंबद पर चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसल कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
कई फीट नीचे गिरने से उसे गहरी चोटें आई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया। उन्होंने किले के भीतर बिना अनुमति प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी। इस संबंध में तहसीलदार को आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस विभाग को भी लिखा गया है कि वह किले में सुरक्षा के प्रबंध करवाएं। यहां पर आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखें। मौजूदा समय के दौरान भीमगढ़ किले की दशा को सुधारे जाने के लिए काम जारी है।