फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Not to pay the Fury

वेतन न देने पर सरकार को कोसा

Sat, 03 Sep 2016 12:37 AM IST
udhampur
udhampur Updated Sat, 03 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Not to pay the Fury
टंकी

वाटर वर्कर्स पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें अस्थायी कर्मियों के बकाया वेतन की समस्या को हल नहीं करने पर सरकार की कड़ी आलोचना की गई। यूनियन ने कर्मियों को 40 माह से वेतन न देने पर सरकार को जमकर कोसा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सोमनाथ ने सरकार को आडे़ हाथाें लेते हुए कहा कि सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए कुछ नहीं किया है। कहा कि सीपी वर्कर्स पिछले 40 महीनों से वेतन के तरस रहे हैं। उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कहा कि पीएचई कार्यालय में हजारों ऐसे कर्मचारी हैं, जो मात्र 500 और 1000 रुपये प्रतिमाह पर कार्य कर रहे हैं, जो वेजेज एक्ट के खिलाफ है। इन कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए नीति बनाना, विभाग में स्टाफ की काफी कमी को दूर करने पर भी सरकार को ध्यान देना होगा। लेबर एक्ट के तहत 400 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी है, लेकिन कर्मचारियों को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसे दिए जा रहे हैं। सोमनाथ ने सभी एसोसिएशन से कहा कि वह एकजुट हो जाएं और  मांगों को मनवाने के लिए जो भी कदम उठाया जाए, उसमेें पूरा साथ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed