फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   "No wine store will open '

‘नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान’

Mon, 28 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
"No wine store will open '
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
टिकरी मंथल माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे मंथल व टिकरी के लोगों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने शराब की दुकान के बाहर धरना देकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मांड वेस्ट के सरपंच सुरजीत सिंह जम्वाल ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान कहा कि अदालत के आदेश अनुसार शराब की दुकान रिहायशी क्षेत्र में नहीं खोली जा सकती है। इसके बावजूद शराब की दुकान खोलने की अनुमति कैसे दी गई। उन्होंने कहा कि चाहे जितनी पाबंदी लगा दी जाए,  लेकिन जबतक शराब की दुकान को क्षेत्र से बाहर नहीं ले जाया जाता है, तब तक लोग दिन रात शराब की दुकान के बाहर धरना देकर आंदोलन जारी रखेंगे। इस बीच प्रदर्शनकारियों की बात श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के वाइस चांसलर से हुई है। उन्होंने लोगों की समस्या को राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed