फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No street zone in the city in name only

शहर में नो रेहड़ी जोन सिर्फ नाम के

विज्ञापन
No street zone in the city in name only
उधमपुर। दो महीने पहले नगर परिषद ने आठ क्षेत्रों को नो रेहड़ी जोन घोषित किया था, जिसके बाद बोर्ड भी लगाए गए थे। लेकिन इन स्थानों से एक भी रेहड़ी को हटाने में कामयाबी नहीं मिली है। यह सभी इलाके पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं और नगर परिषद इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का लेकर करीब दो महीने पहले नगर परिषद ने शहर के आठ स्थानों को नो रेहड़ी जोन घोषित किया था। इसके लिए कई बार मुनादी कर रेहड़ी-फड़ी वालों को रेहड़ियों को हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन दो माह बाद भी स्थिति जस के तस है। दो सप्ताह पहले नगर परिषद ने कुछ स्थानों से रेहड़ियों-फड़ियों का सामान जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान करीब एक घंटे के लिए सलाथिया चौक और कोर्ट अतिक्रमण मुक्त नजर आया, लेकिन बाद में फिर स्थिति वैसी हो गई। अब शहरवासियों ने नगर परिषद की कार्रवाई पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने शहर में नो रेहड़ी जोन के बोर्ड भी लगा दिए है। हैरानी की बात यह है कि इन बोर्ड के पास ही रेहड़ियां व फड़ियां लग रही हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद को लाइसेंस वाली रेहड़ियों को स्थान उपलब्ध करवाना चाहिए और अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। शहर के विभिन्न हिस्सों में नो रेहड़ी जोन के बोर्ड तो लगा दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र वरमानी, प्रधान, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed