फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No snow falling slowdown in Patnitop

बर्फ नहीं पड़ने से पत्नीटाप में छाई मंदी

Wed, 10 Dec 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
No snow falling slowdown in Patnitop

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप इन दिनों मंदी की मार झेल रहा है। सितंबर में आई बाढ़ के बाद पत्नीटाप में ज्यादा सैलानी तो नहीं पहुंच सके, लेकिन इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों के सैलानी फोन के जरिये यहां के मौसम का हाल जरूर जान रहे हैं।

विज्ञापन


एक ओर जहां अभी तक बारिश नहीं हो सकी है, वहीं सैलानियों को पहली बर्फ का इंतजार है। पत्नीटाप के कारोबारियों की नजरें भी आसमान पर टिकी हुई हैं। पत्नीटाप में इन दिनों पंद्रह से बीस प्रतिशत सैलानी ही पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


होटल मैनेजर रंगील सिंह, राजेश ठाकुर ने कहा कि हर रोज देश के विभिन्न राज्यों के सैलानी पत्नीटाप में बर्फ के बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के बाद पत्नीटाप में भी भारी असर पड़ा था। पिछले कई दिन पहले फिर काम में हल्का उछाल हुआ, लेकिन घाटी में आतंकी घटनाओं के बाद फिर व्यापार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रिसमस की छुट्टियों के मद्देनजर कुछ सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करवाई है, लेकिन हर किसी को इंतजार है तो बर्फबारी का। गौरतलब है कि पत्नीटाप की हसीन वादियों में श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शनार्थी और नवजोड़े भी आते हैं, जबकि कई पर्यटक मित्रों संग यहां आते हैं।

इन दिनों नत्थाटाप होता था बर्फ से गुलजार
बारिश नहीं होने से चिनैनी तहसील की ऊंची पर्वतीय शृंखलाएं भी वीरान नजर आ रही है। दिसंबर का दूसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन नत्थाटाप, जुगधार, शिवगढ़ धार, स्योजधार की ऊंची पहाड़ियां वीरान नजर आ रही है। इन ऊंची चोटियों पर नवंबर में ही हिमपात हो जाता था, लेकिन इस बार बारिश न होने से यह पर्वत भी बर्फ की सफेद चादर का इंतजार कर रहे हैं।


तापमान में हो रही है लगातार गिरावट
पत्नीटाप के तापमान में दिन ब दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम को मौसम काफी ठंडा हो रहा है। जबकि दोपहर के समय सूर्यदेव की तपिश से सैलानी राहत पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह का मौसम छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो शाम को तापमान माइनस में जा रहा है। यदि पत्नीटाप में बारिश होती है तो बर्फ गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed