फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No seating facility in GMC premises, attendants get worried

Udhampur News: जीएमसी परिसर में बैठने की सुविधा नहीं, परेशान होते हैं तीमारदार

Sun, 23 Feb 2025 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
No seating facility in GMC premises, attendants get worried
जीएमसी में ओपीडी में जमा भीड़ के बैठने तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं। संवाद - फोटो : udhampur
पहले मौजूद पार्क हटाने के बाद नहीं बची लोगों के बैठने की जगह
विज्ञापन

उधमपुर। जीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में नई इमारत के निर्माण कार्य के चलते पहले मौजूद पार्क हटा दिया गया, जिससे लोगों के बैठने की जगह नहीं बची।
बारिश और धूप से बचाव के लिए परिसर में कोई शेड नहीं बनाया गया है, जिसके चलते मरीजों के साथ आए लोग अस्पताल के अंदर कुर्सियों पर बैठने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे भीड़ और अव्यवस्था बढ़ जाती है। संवाद
विज्ञापन


जिला के मुख्य अस्पताल में शेड बनवाया जाना जरूरी है, ताकि भीड़ कम हो और डॉक्टर सही ढंग से मरीजों का इलाज कर सकें।
सुनील दत, स्थानीय निवासी
बैठने की जगह न होने से लोग वाहनों के बीच बैठने को मजबूर हैं, जिससे असुविधा होती है, खासकर बारिश के दिनों में।
राज शर्मा, स्थानीय निवासी
पहले परिसर में पार्क था, लेकिन अब निर्माण कार्य के चलते वह स्थान भी समाप्त हो गया है, जिससे लोगों के लिए कोई बैठने की जगह नहीं बची।
पवन पनोत्रा, स्थानीय निवासी
परिसर में बन रही नए अस्पताल की इमारत में लोगों के बैठने के लिए भी वेटिंग हाल बनाया जाएगा। फिलहाल परिसर में अस्पताल के निर्माण कार्य के चलते जगह की कमी है। इसके चलते परिसर में शेड नहीं बनाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव गुप्ता, अधीक्षक जीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed