फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No relaxation in lockdown 4

लॉकडाउन 4.0 के दूसरे दिन भी नहीं अतिरिक्त राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
No relaxation in lockdown 4
लॉकडाउन 4.0 के दूसरे दिन भी नहीं अतिरिक्त राहत किराना, स्टेशनरी, सीमेंट और हार्डवेयर की दुकानें पर पहुंचे ग्राहक अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन 4.0 के लिए निर्धारित की गई छूट मंगलवार को दूसरे दिन भी नहीं मिल सकी। रोज की तरह की सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बाजार में जारी की गई सूची के हिसाब से दुकानें खुली और लोगों ने बाजार पहुंच कर जरूरत का सामान खरीदा। सीमेंट हार्डवेयर की दुकानें खुलने पर लोगों ने घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सामान खरीदा। केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन 4.0 के लिए निर्धारित की गई छूट का लोगों को बेसब्री से इतजार है। लोग इंतजार कर रहे हैं, जिला प्रशासन इसका जल्द एलान करे और बाजार में ज्यादा दुकानें खुलने पर लोगों को ज्यादा छूट मिले। लेकिन लॉकडाउन 4.0 के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर तक कोई एलान नहीं हुआ। वहीं सुबह आठ बजे दूध, दवाई, मीट के साथ किराना, स्टेशनरी, सीमेंट और हार्डवेयर की दुकानें खुली। इनके खुलने पर लोग भी जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। सुबह आठ बजे कम संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन सुबह दस बजे के बाद इनकी संख्या में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई। इसके बाद सुबह 11 बजे तक बाजार में काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे और रौनक भी छा गई थी। हार्डवेयर और सीमेंट की दुकानों पर लोगों की संख्या ज्यादा नजर आई। इसके अलावा किराना की दुकानों पर भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों को कतार में खड़ा कर सामान दिया जा रहा था। सिविल डिफेंस के सदस्य लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लगातार जागरूक कर रहे थे। पुलिस की तरफ से भी लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। दोपहर एक बजे बाजर में लोगों का पहुंचना जारी रहा। एक बजते ही दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया गया। शहरवासियों का कहना था कि अब प्रशासन को केंद्र सरकार की तरफ से निर्धारित की गई छूट का भी जल्द से जल्द एलान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed