फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No light For 8 Hours in Udhampur

Udhampur News: उधमपुर के कई इलाकों में आठ घंटे तक गुल रही बिजली

Sat, 31 May 2025 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 31 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
No light For 8 Hours in Udhampur
वीरवार रात चली तेज हवा और बारिश के कारण प्रभावित रही आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। क्षेत्र में वीरवार रात आई बारिश और तेज हवा के कारण जिले के कुछ स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ और कई इलाकों में छह से आठ घंटे तक बिजली गुल रही। हालांकि किसी तरह से जानमाल या फिर बिजली ढांचे को अधिक नुकसान पहुंंचने की सूचना नहीं है।
तेज हवा के साथ बारिश की बौछार से मौसम कुछ हद तक सुहावना हो गया। इस कारण लगातार बढ़ रहे पारे की वजह से गर्मी की मार से कुछ राहत मिली है। लेकिन तेज हवा के कारण रात के समय कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से बहाल कर दिया गया। इस दौरान कई इलाकों में 6 से 8 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण जहां रामनगर में एक चार मंजिला इमारत की टीन की छत गिर गई जबकि कुछ इलाकों में पेड़ भी गिरे। पीडीडी के एक्सईएन सुनील दत पंडोह ने बताया कि जिन इलाकों में बिजली प्रभावित हुई थी उन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेज हवा और बारिश के दौरान करंट फैलने और आग लगने का खतरा रहता है। इस कारण कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बंद की गई थी ताकि कोई हादसा न हो। हालांकि बिजली ढांचे को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed