फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Facilities For Players on Ground

Udhampur News: राजाराम सिंह मैदान में खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
No Facilities For Players on Ground
खिलाड़ी गोकुल गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर कस्बे में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान तो बनाया है लेकिन वहां पर खेलते समय मूलभूत सुविधा से खिलाड़ी वंचित हैं। इस मैदान में न तो पीने के पानी का कोई स्थान बना है और न ही बैठने के लिए कोई इमारत बनाई गई है, जहां पर खिलाड़ी बैठ सकें। हमेशा खुले मैदान में खिलाड़ियों को बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने मूलभूत सुविधा प्रधान करने की मांग की है।
कस्बे के राजा राम सिंह मैदान के अंदर बनी क्रिकेट पिच की भी खस्ता हालत है, बारिश होने के बाद पिच गीली रहती है हालांकि युवा सेवा एवं खेल विभाग की इमारत भी पास में ही बनी है लेकिन यह विभाग भी इस पिच की देखरेख नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या से जूझने वाले खिलाड़ी गोकुल गुप्ता, एडवोकेट अनूप सिंह, आदित्य, साहिल सिंह, पंकज वर्मा, रोहित शर्मा, रंजीत सिंह, सक्षम शर्मा, अभयवीर आदि खिलाड़ियों ने कहा राजा राम सिंह मैदान के अंदर एक इनडोर स्टेडियम भी बना है लेकिन इस स्टेडियम में कई इनडोर खेल भी करवाए जाते हैं। वहां पर कुछ सुविधा होने के कारण खुले मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, दौड़ आदि खेलकूद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद वहां पर कोई चेंजिंग रूम, पीने के पानी या बैठने तक की कोई व्यवस्था नहीं है, हालांकि इस खुले मैदान में युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से कई प्रतियोगिताएं करवाई जातीं हैं लेकिन खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधा देने के लिए संबंधित विभाग कुछ नहीं कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने इस खेल मैदान में जल्द सुविधा प्रदान देने की मांग की है।
... इनसेट में चार कोट....
1. इस मैदान में जब कोई क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता है तो हम सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इसके बावजूद वहां पर खेलते समय विभाग की ओर से कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। विभाग को खिलाड़ियों की समस्या का समाधान जल्द निकालना चाहिए। - गोकुल गुप्ता, खिलाड़ी।
2. क्षेत्र में खेल मैदान तो है लेकिन बारिश होने पर क्रिकेट पिच गीली हो जाती है। तब दूसरे दिन मौसम साफ होने पर भी गीली पिच पर क्रिकेट मैच नहीं हो सकते। अगर संबंधित विभाग जल्द संज्ञान ले और खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधा दिलाए तो वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। - आदित्य, खिलाड़ी।
3. राजाराम सिंह मैदान में खिलाड़ियों के लिए कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। हमने कई बार विभागीय अधिकारियों से मूलभूत सुविधा प्रदान करने की मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। इस कारण खिलाड़ियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। - एडवोकेट अनूप सिंह।

4. पढ़ने के बाद हम मैदान में क्रिकेट खेलने जाते हैं वहां पर न ही पीने के पानी का कोई स्थान बना है और न ही बैठने के लिए कोई इमारत है। खिलाड़ी धूप के बीच खुले मैदान में बैठने के लिए मजबूर होते हैं। पीने का पानी साथ लाना पड़ता है। प्रशासन और सरकार वहां सुविधा दिलाए। - अभयवीर, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed