मजालता। तहसील मुख्यालय में इकलौता थ्याल चौगान मिनी स्टेडियम में खेल सुविधाओं के अभाव के कारण खिलाड़ियों को काेई लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी, शौचालय और चेंजिंग रूम तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
स्थानीय खिलाड़ी अनिल सिंह, लविश अत्रि, अनिल कुमार , सुदेश सिंह कहा कि गांव में मिनी स्टेडियम बनने के बाद खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि यहां पर कोच से लेकर खेल संबंधित सुविधाएं मुहैया होंगी। स्टेडियम के निर्माण को साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन मूलभूत सुविधाओं का आज भी अभाव है। यहां पर मैदान में बड़ी हो चुकी घास को खुद खिलाड़ी काटते हैं। सफाई भी गांव के लोगों के सहयोग से खिलाड़ी करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर सिर्फ हेंडबाल का कोच हैं बाकि खेलों में कोच ना होने के कारण खिलाड़ियों को जिस खेल में रूचि है उसको लेकर खुद अभ्यास करना पड़ता है। अब जबकि गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण हो चुका है तो यहां पर खेल संबंधित सुविधाएं भी खेल विभाग मुहैया करवाए। यहां पर स्टेडियम के निर्माण के बाद से ही खिलाड़ियों को सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। संवाद