फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NO Ambulance service in New Type PHC

Udhampur News: न्यू टाइप पीएचसी में स्टाफ की भी कमी, एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं

विज्ञापन
NO Ambulance service in New Type PHC
चिनैनी के मादा इलाके में मौजूद न्यू टाइप पीएचसी। 
- करीब छह हजार की आबादी वाले स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज
चिनैनी। मादा गांव में न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। उनका कहना है कि पीएचसी में स्टाफ की कमी के साथ आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को उपचार के लिए मजबूरन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में जाना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि न्यू टाइप पीएचसी पर लगभग छह हजार की आबादी निर्भर है जबकि सुविधाएं नदारद हैं। अगर लोग सीएचसी में उपचार के लिए जाएं तो भी उन्हें कई तरह की मुश्किलें पेश आती हैं। क्योंकि चिनैनी पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। प्रदेश सरकार को न्यू टाइप पीएचसी में स्टाफ की कमी के अलावा, एंबुलेंस की सुविधा, लेबोरेटरी तथा एक्स-रे की सुविधा दी जानी चाहिए, ताकि लोगों का इलाज समय पर हो सके और उनकी मुश्किलें कम हो सकें।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश जमवाल, धीरज कुमार, सतीश तथा अन्य ने बताया कि मादा के न्यू टाइप पीएचसी में लोअर मादा, अपर मादा, अपर मादा ए तथा अन्य गांवों के लोग प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां डॉक्टर के सेंक्शन दो पदों में एक खाली है। सफाई कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है। पहाड़ी इलाका होने के कारण इस जगह पर एंबुलेंस की भी काफी जरूरत है मगर इसकी सुविधा आज तक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबोरेटरी तथा एक्स-रे की सुविधा भी न होने के कारण लोगों को चिनैनी अस्पताल का रुख करना पड़ता है। लोगों ने सरकार से मांग उठाई है कि पहाड़ी क्षेत्रों पर बसे लोगों की ओर भी ध्यान दिया जाए और इस स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधाएं दी जाएं ताकि लोगों अच्छा उपचार मिल सके।

कोट..
.मादा न्यू टाइप पीएचसी में डॉक्टर का एक पद खाली है। एंबुलेंस की सुविधा नहीं, जबकि एंबुलेंस चालक का पद सेंक्शन नहीं। इन समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है। उम्मीद है कि समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
- डॉ. सैयद इशरत, बीएमओ, चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed