{"_id":"683ca165ce6edda4890dd984","slug":"no-ambulance-in-phc-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123773-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पीएचसी बदोता में एंबुलेंस न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पीएचसी बदोता में एंबुलेंस न होने से लोग परेशान
Mon, 02 Jun 2025 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी बदोता
स्वास्थ्य विभाग से कई बार गुहार लगा चुके ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए न्यू टाइप पीएचसी और कई सेंटर बनाए गए हैं लेकिन वहां मूलभूत सुविधाओं की कमी होने के कारण लोगों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसी क्रम में पीएचसी बदोता में एंबुलेंस न होने से लोग परेशान हैं।
ब्लॉक पंचेरी में स्थित बदोता में भी विभाग की ओर से न्यू टाइप पीएचसी बनाई गई है। ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए भटकना न पड़े। इसके बावजूद इस सेंटर में एंबुलेंस की सुविधा न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जीएमसी उधमपुर रेफर करने के लिए दूसरी जगह से एंबुलेंस मंगवानी पड़ रही है। इस कारण मरीज को घंटों इंतजार करना पड़ता है। हालांकि कई लोग 2,000 रुपये तक खर्च कर टैक्सी या निजी वाहन से मरीज को ले जाते हैं लेकिन गरीब वर्ग के लोगों को एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग विभागीय अधिकारियों से कई बार सेंटर में एंबुलेंस लाने की मांग कर चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला। इससे लोगों में गुस्सा है। मांग पूरी न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
- कोट-
पीएचसी में एंबुलेंस लाने के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसके लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से इस केंद्र में एंबुलेंस जल्द देने के लिए लिखित प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस सेंटर में एंबुलेंस आ जाएगी। - डॉ. शफाकत जरगर, बीएमओ, पंचेरी।