{"_id":"614cc4dd8ebc3effd244d214","slug":"new-wooden-bridge-ready-in-kundel-people-got-relief-udhampur-news-jmu244283443","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडेल में लकड़ी का नया पुल तैयार, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडेल में लकड़ी का नया पुल तैयार, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले के पाडर उपमंडल में बादल फटने पर आई बाढ़ में बहे पुल की जगह प्रशासन ने नए लकड़ी के पुल कर निर्माण करवा दिया है। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं, सर्दी में मैदानी इलाकों में लौटने वाले गुज्जर-बक्करवालों को भी काफी मदद मिली है। पुल नहीं होने के कारण उन्हें मवेशियों सहित आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
गत 27 जुलाई की शाम को बादल फटने से आई बाढ़ में पाडर के इलाके में भारी नुकसान हुआ था। इसमें कुंडेल में नदी पर बना लकड़ी का पुल भी बह गया था। साथ ही सैकड़ों पेड़ उखड़ गए थे। उपजाऊ भूमि सहित सड़कों, रास्तों और बिजली ढांचे को भी बहुत नुकसान पहुंचा था। इस बार प्रसिद्ध मचैल यात्रा के लिए एक नया रास्ता बनाना पड़ा था, जो काफी दुर्गम था।
जिला प्रशासन ने लोगों की समस्या को देखते हुए कंडेल में जल्द की लकड़ी के पुल कर निर्माण करवा कर राहत प्रदान की है। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जब तक लोहे के पुल का निर्माण होगा तब तक लकड़ी के पुल से ही काम चलाया जाएगा।