फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   new news

Udhampur News: लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी

विज्ञापन
new news
पौनी। कस्बे में सीएफसी में वीरवार को पुलिस की तरफ से एक बैठक कर नए अपराध कानून के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसएचओ सोहन सिंह बंद्राल ने लोगों को नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने तीनों नए कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम में महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में बताया। कहा कि नए कानून आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। अगर किसी भी तरह की देश विरोधी गतिविधियां चल रही है या फिर कोई गली मोहल्ले में नशीली चीजों का सेवन करता है या फिर बेच रहा है, आप उसकी जानकारी पुलिस को दें। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। समाज में सुधार लाने के लिए सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि नए कानून के तहत अगर आप कहीं बाहर हैं या किसी कारण वक्त पर थाने में नहीं पहुंच सकते तो आप तुरंत व्हाट्सएप पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर तहसीलदार साहिल रंधावा, स्थानीय निवासी हिमांशु गंडोत्रा, गणेश सिंह, बलविंदर सिंह, सुमन गंडोत्रा और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed