फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   navratr

महामाई के रंग में रंगने को तैयार देविकानगरी

विज्ञापन
navratr
उधमपुर में नवरात्र को लेकर सजाया गया शीतला माता का मंदिर - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। चैत्र नवरात्र पर देविकानगरी महामाई के रंग में रंगने को तैयार हो गई है। नवरात्र के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों पर स्थित मंदिरों की सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। कई स्थानों पर लोगों ने नवरात्र के दौरान निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारी हैं। प्रसिद्ध काली माता मंदिर में सुबह पांच बजे से श्रद्धालु माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में कुछ दिनों से मंदिरों की सजावट का काम जोरों से चल रहा था। शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, और शाम तक शहर व ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर मंदिर सज गए थे। शहर के सबसे प्रसिद्ध काली माता मंदिर में पहले नवरात्र के दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। काली माता मंदिर में सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ चबूतरा बाजार में स्थित शीतला माता मंदिर में भी सजावट के काम को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पहले नवरात्र पर देविका नदी के तट पर स्थित बावलियों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान व पूजा के लिए तांता लग जाएगा। स्नान के बाद श्रद्धालु काली माता मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके साथ शारदा माता, शीतला माता, चौंतरा माता और पिंगला माता मंदिर में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। टीम मोड़ स्थित काली माता मंदिर तक पहुंचना इस बार श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल होगा, क्योंकि करीब पांच महीने पहले बारिश के दौरान काली माता मंदिर मार्ग पर तैयार पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed