{"_id":"615767658ebc3e0de74a51a8","slug":"navratr-udhampur-news-jmu2448796117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र दशहरा की तैयारी को लेकर प्रशासन ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र दशहरा की तैयारी को लेकर प्रशासन ने की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नवरात्र और दशहरा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त इंदु कंचल चिब ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही कई तरह के निर्देश जारी किए।
बैठक में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। इसके साथ सुरक्षित पेयजल, बिजली की आपूर्ति, बैरिकेडिंग, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, दरों की जांच, फायर सर्विस, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, विभिन्न चौकों की रोशनी, कचरा उठाना, पुलिस कर्मियों की तैनाती, आरटीपीसीआर परीक्षण, शहर में यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई।
त्योहार के दौरान अपने-अपने विभागों से संबंधित पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रमुखों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सीएमओ को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य टीम तैनात करने को कहा गया। एक्सईएन पीएचई को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। एक्सईएन पीडीडी को त्योहार के दौरान निर्वाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। शहर में सफाई बनाए रखने पर जोर देते हुए उपायुक्त ने सीईओ एमसी को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों द्वारा ओवर चार्जिंग पर रोक लगाने के लिए तहसीलदार, सहायक निदेशक एफसीएस और सीए, सीईओ नगर पालिका और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित एक समिति का गठन किया गया। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन सड़क के किनारे पार्क न करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न निकायों को सजाने और साफ करने के लिए चौक दिए जाएंगे।
दुकानदारों को मासिक आधार पर कोरोना कराने और इसे हेल्थ कार्ड में दर्ज कराने को कहा गया। दुकानदारों को भी आम जनता की जानकारी के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं की दर सूची प्रदर्शित करने के लिए कहा गया। इसके अलावा, यातायात विभाग को त्यौहार के दौरान किसी भी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ट्रैफिक जाम संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिए गया।