फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   National Unity Day

जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

विज्ञापन
National Unity Day
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रामनगर में आयोजित की गई एकता दौड़ - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक, सामाजिक और सरकारी विभागों ने एकता दौड़ और शपथ समारोहों का आयोजन किया। और इस दिन के महत्व पर भी रोशनी डाली गई।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने इंदिरा चौक से एकता दौड़ का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अशोक कौल मुख्य रूप से मौजूद थे। सबसे पहले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एकता दौड़ का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश के विकास में सरदार पटेल के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया। उनके व्यक्तित्व में संगठन कुशलता, राजनीति सत्ता और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी। जब देश स्वतंत्र हुआ तो विभिन्न रियासतों में बंटा हुआ था। लेकिन, अपनी राजनीतिक सोच और अथक प्रयासों से उन्होंने सभी रियासतों को एक सूत्र में पिरोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीसी चेयरमैन लाल चंद, पूर्व विधायक पवन गुप्ता, सोमराज खजूरिया, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, वीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह, आदि मौजूद थे।
------
बाइक रैली से दी एकता दिवस की जानकारी
जिला खेल विभाग ने मिनी स्टेडियम से बाइक रैली निकाली और शहर के विभिन्न हिस्सों में बाइक रैली में हिस्सा लेने वाले युवाओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर रोशनी डाली। जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह की मौजूदगी में रैली को स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गोल मार्केट, इंदिरा चौक, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार और शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर वापस मिनी स्टेडियम पहुंच कर संपन्न हुई।
-----
सफाई के लिए किया जागरूक
नेहरू युवा केंद्र ने गढ़ी में एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें डीडीसी चेयरमैन लाल चंद ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। एकता रैली के दौरान लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया गया। उनसे निवेदन किया गया कि अपने आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें। संगठन ने 2 अक्तूबर को इस अभियान को शुरू किया था। इस अभियान के दौरान अस्पताल, स्कूल, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, धार्मिक स्थलों, बावलियों, आदि की सफाई की गई। एकता दौड़ में डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर कुशल गुप्ता, सौरभ दीप सिंह, सरपंच सुषमा अबरोल, पंच दलीप, चंद्र मोहिनी, आदि मौजूद थे।
-------
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में मनाया एकता दिवस
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अकादमी के निदेशक डॉ. एसडी जम्वाल विशेष तौर पर मौजूद थे। एकता परेड के संपन्न होने के बाद उन्होंने एकता दिवस के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन देश की अखंडता और एकता को मजबूत बनाने की शपथ ली जाती है। अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर ने आज के दिन के महत्व पर रोशनी डाली। इस मौके पर वीके जम्वाल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

-----
निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर डिग्री कॉलेज उधमपुर ने वर्चुअल निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली। निबंध लेखन प्रतियोगिता में निखिल कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि सुशेन गुप्ता ने दूसरा और जगबीर सिंह ने तीसरा स्थान पाया। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने विद्यार्थियों को आज के दिन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. रिप्पी बावा व अन्य मौजूद थे।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित की गई एकता दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित की गई एकता दौड़- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के बिल्लनबावली इलाके में आयोजित पैंथर्स पार्टी की सभा में मौजूद नेता व कार्यकर्ता

उधमपुर के बिल्लनबावली इलाके में आयोजित पैंथर्स पार्टी की सभा में मौजूद नेता व कार्यकर्ता- फोटो : UDHAMPUR

राष्ट्रीय एकता दिवस पर खेल विभाग की तरफ से निकाली गई बाइक रैली

राष्ट्रीय एकता दिवस पर खेल विभाग की तरफ से निकाली गई बाइक रैली- फोटो : UDHAMPUR

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा की तरफ से निकाली गई एकता दौड़ में हिस्सा लेते नेता व कार्यकर्ता

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा की तरफ से निकाली गई एकता दौड़ में हिस्सा लेते नेता व कार्यकर्ता- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed