फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   national highway

12 घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग, दिन भर परेशान रहे यात्री व चालक

विज्ञापन
national highway
ramban main girri pasion safh kartee machine - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन के डिगडोल व अन्य कई स्थानों पर शुक्रवार देर रात को पस्सियां गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन में राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिसके कारण यात्रियों व चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय डिगडोल में पस्सी हटाने के काम का जायजा लेने के लिए डीसी व एसएसपी मौके पर पहुंचे और कंपनी के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे बारिश के दौरान डिगडोल, अनोखीफाल, पंथयाल, मारोग में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग एक बार फिर से बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी को तुरंत राजमार्ग को खोलने के लिए भेज दिया। अनोखीफाल, पंथयाल और मारोग में कम पस्सियां गिरी थी, इसलिए शनिवार सुबह तक इन स्थानों से पस्सियां हटा दी गई। लेकिन डिगडोल में बहुत बड़ी पस्सी गिरी थी। इसको हटाने में करीब 12 घंटे लग गए। राजमार्ग के बंद होते ही रामबन के विभिन्न हिस्सों में घाटी व जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं सुबह के समय उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दोपहर तक उधमपुर में सैकड़ों की संख्या में वाहन रोके जा चुके थे। वहीं रोके जाने के बाद रामबन व उधमपुर में वाहनों में सवार यात्रियों व चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिन स्थानों पर इनको रोका गया था, वहां पर खाने पीने की व्यवस्था न होने के कारण यात्री काफी परेशान हुए। वहीं दोपहर के समय डिगडोल में राजमार्ग को खोलने के लिए चल रहे कार्य का जायजा लेने के लिए डीसी नजीम जाई खान और एसएसपी अनिता शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजमार्ग केे खोलने के लिए हमेशा मशीनरी को तैनात रखा जाए। राजमार्ग पर जाम की परेशानी सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर फंसे यात्रियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने पूरे प्रबंध कर रखे हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को इस समय बिना किसी कारण के यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी है तो पहले रामबन पीसीआर से राजमार्ग के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। दोपहर करीब तीन बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिल गई। राजमार्ग के खुलते ही वाहनों को रवाना कर दिया। राजमार्ग के खुलने पर रामबन में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed