{"_id":"2ea4f99fe63fdddf35ce81ef33bccfb4","slug":"national-highway-close-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे बंद होने से ट्रकों की लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे बंद होने से ट्रकों की लगी कतारें
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मत कार्य के लिए बंद हुए हाईवे के कारण बाईपास और हाईवे पर रविवार को ट्रकों की कतारें लगी रहीं। इन ट्रकों को सोमवार की सुबह घाटी के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रक चालकों ने झज्जर कोटली से रैंबल और जखैनी तक एक साइड पर ट्रकों को खड़ा किया। छोटी गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा गया। हालांकि चिनैनी, डोडा, भद्रवाह के लिए बसे, छोटी गाड़ियां और ट्रकों को भेजा गया और ट्रैफिक सुचारु रूप से चली। हालांकि रविवार होने के कारण जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई।
विज्ञापन
सड़कों पर ट्रैफिक कम थी और गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। एसएसपी ट्रैफिक संजय कोतवाल के अनुसार खैरी से मार्ग खुला हुआ है। रामबन और बनिहाल के पास हाईवे पर काम किया जा रहा है और इसे सोमवार को दो तरफ से खोलने की तैयारियां हैं।
विज्ञापन
सचिवालय मूव के कारण जम्मू से काफी संख्या में गाड़ियां घाटी के लिए रवाना होंगी। अगले कुछ दिन में हाईवे को पूरी तरह से खोलने का काफी दबाव है और लगातार काम चल रहा है।