{"_id":"61b7a4dd6a2c940b7f011c5f","slug":"name-change-of-govt-school-udhampur-news-jmu2497744117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद नायक राजेश्वर सिंह के नाम पर किया गया हायर सेकेंडरी स्कूल दिहाडी का नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद नायक राजेश्वर सिंह के नाम पर किया गया हायर सेकेंडरी स्कूल दिहाडी का नामकरण
विज्ञापन
रामनगर में शहीद नायक राजेश्वर सिंह नाम के स्कूल का उद्घाटन करते मेहमान व स्थानीय निवासी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। दिहाडी गांव के शहीद नायक राजेश्वर सिंह के नाम पर हायर सेकेंडरी स्कूल का नामकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में डीडीसी पार्षद मूलराज मुख्यातिथि थे। उन्होंने एसडीएम गोपाल सिंह, एसएचओ पुष्पिंदर सिंह तथा शहीद के परिजनों की मौजूदगी में स्कूल के नामकरण की विधि पूरी की।
डीडीसी पार्षद ने कहा कि सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल दिहाडी का नाम गांव के शहीद नायक राजेश्वर सिंह के नाम पर रखा गया है। वे 4 सितंबर 2017 को कुपवाड़ा के एक सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। शहादत से पहले उन्होंने पोस्ट को उड़ाने की मंशा लेकर आए एक आतंकी को मार गिराया, और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी शहादत पर पूरे देश को गर्व है।
उन्होंने कहा कि शहीद के नाम पर स्कूल का नाम होना पूरे रामनगर के लिए गर्व की बात है। इससे शहीदों के सम्मान में बढ़ोतरी होने के साथ उनकी स्मृतियों को धूमिल होने से बचाने में मदद मिलेगी। छात्र भी वीरों की गाथाओं को पढे़ंगे, और उनसे प्रेरित होंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने राष्ट्र भक्ति पर विचार व्यक्त किए। साथ ही राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शहीद की पत्नी ने कहा कि उन्हें पति की शहादत पर गर्व है। सरकार ने उनके नाम पर स्कूल का नामकरण कर सम्मान में बढ़ोतरी की है।