{"_id":"5828ba894f1c1b7304b39ff1","slug":"nagar-kirtan-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन से गुरुमय हुआ नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन से गुरुमय हुआ नगर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक देव जी के प्रकाशोेत्सव के उपलक्ष्य पर श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया। रविवार दोपहर को मुखर्जी बाजार स्थित श्री सिंह सभा गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शुरू हुआ जो मुखर्जी बाजार से होकर रामनगर चौक, अस्पताल मार्ग, सैला तालाब चौक, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक गोल मार्केट से होते हुए श्री सिंह सभा गुरुद्वारा में समाप्त हुआ।
विज्ञापन
नगर कीर्तन के दौरान सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। उसके पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का वाहन और उसके पीछे सेवादार सड़क पर सफाई करते चल रहे थे। नगर कीर्तन में शामिल संगत ने गुरु की महिला का गुणगान कर पूरी देवक नगरी को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
इस बारे में श्री सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान ने बताया कि सिख धर्म के पहली पातशाही के गुरु नानक देव जी प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ष नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है। गुरु के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए बड़ी संख्या में संगत गुरु की महिमा का गुणगान करने के लिए नगर कीर्तन में शामिल होकर सेवा की भागीदार बनती हैं।
विज्ञापन
पंजाब की पार्टी का करतब रहा आकर्षण
पंजाब से आई गतका पार्टी ने नगर कीर्तन के दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। गतका पार्टी ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए लोगों के समक्ष जंगी करतब का प्रदर्शन किया। करतब देखने के लिए कई लोग दुकानों और लोगों की छत पर चढ़ गए थे।