{"_id":"68ab7d952f66bc778503525e","slug":"na-katra-news-c-408-1-sjam1014-621-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से चिशोती में राहत और बचाव अभियान स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से चिशोती में राहत और बचाव अभियान स्थगित
विज्ञापन
किश्तवाड़ में झमाझम बारिश , राजनाथ सिंह भी नहीं आ सके. चिशोती में राहत और बचाव अभियान स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में भारी बारिश के कारण आपदा के शिकार हुए चिशोती गांव में रविवार को राहत और बचाव कार्य स्थगित करना पड़ा। बारिश के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का दौरा भी रद्द हो गया।
बारिश से गुलाबगढ़ और चिशोती के बीच में हाको और जसनई नाले में बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहां मार्ग भी बंद रहा। जेसीबी मौके पर भेजी गई परंतु हालात खराब हैं। देर शाम तक मार्ग बंद रहा। वहीं किश्तवाड़-पाडर मार्ग भी पत्थनकी के पास भूस्खलन के कारण बंद रहा। किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग भी कई जगह पर इस वजह से बंद रहा।
मढ़वा उपमंडल के वाड़वन इलाके के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। किश्तवाड़ शहर में भी कई जगह गलियों व सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। बारिश से नालियां भी ब्लॉक हो गई हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी वाहनों में लाउड स्पीकर से अपील कर रहे हैं कि लोग बारिश के चलते नदी-नालों की तरफ न जाएं। लोग सुरक्षा के तौर पर घरों में ही रहें। चिनाब दरिया सहित सभी नालों में जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले में कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के कारण प्रभावित रहा।