{"_id":"680bee7fe138d96de50e8350","slug":"muslims-held-protest-against-pakistan-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-122631-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मुस्लिम समुदाय का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मुस्लिम समुदाय का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
चिनैनी में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में कस्बे में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सिंधु जल समझौता रद्द करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ जो कदम उठाया गया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने कई बार पाकिस्तान से हाथ मिलाया लेकिन वह नहीं सुधरा। कई बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी।
उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने बेकसूर पर्यटकों की जान ली है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे से कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचे। प्रदर्शन में हाजी बशीर खान, बरकत अली, बिट्टू, जमील, आकिब, मोहम्मद लतीफ तथा भारी संख्या में लोग मौजूद रह । संवाद