{"_id":"62b5fdd0155bf13b7101c97b","slug":"murder-udhampur-news-jmu2626058100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते हुए बच्चों में हुई कहासुनी, व्यक्ति ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते हुए बच्चों में हुई कहासुनी, व्यक्ति ने ले ली युवक की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले के द्राबशाला इलाके के पनी नाला चमोती में शुक्रवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू की। मृतक की पहचान पनी नाला चमोती निवासी गुलजार अहमद (18) बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गुलजार अहमद अपने घर के पास ही दूसरे लड़के के साथ खेल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी दौरान दोनों युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, और गुलजार ने दूसरे लड़के को पीट दिया। इस पर नाराज होकर दूसरे लड़के का पिता फरीद अहमद (32) आया, और उसने किसी भारी चीज से गुलजार के सिर पर वार किया। इस घटना में गुलजार की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए ठाठरी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। मृतक युवक के परिजन गुस्से में भरकर अपने बच्चे की मौत के बदले आरोपी की मौत की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर उन्होंने जमकर हंगामा किया, और पुलिस से न्याय की मांग की। फिलहाल मौके पर पुलिस पर तैनात है, और मामला काबू में है।