फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Murder Followup

चिनैनी दामाद हत्याकांड: घरेलू कलह और शक के गहरे राज

विज्ञापन
Murder Followup
सवाल है कि कौन-सा विवाद इतना बड़ा था कि उसे सुलझाने के बजाय सुनियोजित हत्या की गई
विज्ञापन

पति के शक और पत्नी के परिवार के बीच कोई चौथा व्यक्ति भी शामिल होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी में हुए दामाद हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है। भले ही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया है और आरोपियों को रिमांड पर भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है, लेकिन कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं।

प्राथमिक जांच के अनुसार, मृतक रवि कुमार और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। सूत्रों का दावा है कि रवि को अपनी पत्नी पर शक था, जिसके चलते उसने उसका फोन भी बंद करवा दिया था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन-सा विवाद इतना भयावह था कि उसे सुलझाने के बजाय सुनियोजित हत्या का रास्ता चुना गया? क्या पति के शक़ और पत्नी के परिवार के बीच कोई चौथा व्यक्ति भी इस मामले में शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और साले को रिमांड पर लेकर जांच तेज कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि दोनों के बीच झगड़े केवल पंचायत तक सीमित नहीं थे, बल्कि करीब एक साल पहले पंचैरी पुलिस स्टेशन और कुछ महीने पहले वूमेन सेल में भी मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रवि और उसकी पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी, और रवि उसे मनाकर वापस लाता था। हालांकि, पिछले तीन महीनों से वह ससुराल में ही रह रही थी। इस बार, रवि को सोच-समझकर ससुराल बुलाया गया और उसकी हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया।

शव को छिपाने की कोशिश भी चौंकाने वाली थी। रवि के शव को आधा जलाकर बोरे में डाल दिया गया और नाले के बीच पत्थरों से दबा दिया गया। पुलिस का मानना है कि अगर कुछ दिनों तक शव का पता न चलता, तो यह मामला हमेशा के लिए रहस्य बनकर रह जाता। यह तरीका साफ इशारा करता है कि यह हत्या पूर्वनियोजित थी।


पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सोमवार को रवि के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। रिश्तेदारों ने भी घरेलू कलह की बात स्वीकारी है। फिलहाल, आरोपियों को 7 दिन के रिमांड पर भेजकर गहन पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस सनसनीखेज मामले के सभी पहलू सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed