फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Municipal Council collected fine of Rs 21 thousand, seized 10 kg polythene

Udhampur News: नगर परिषद ने वसूला 21 हजार रुपये जुर्माना, 10 किलो पॉलीथिन जब्त

Sun, 02 Mar 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council collected fine of Rs 21 thousand, seized 10 kg polythene
उधमपुर के बस स्टैंड परिसर में अतिक्रमण के ​खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर परिषद की टीम। संवाद - फोटो : udhampur
नगर परिषद ने अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन

उधमपुर। नगर परिषद उधमपुर ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शनिवार को सीईओ के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों से 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला और 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की।
टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना लाइसेंस के लगी पांच रेहड़ियां जब्त कर बस स्टैंड पर दुकानों में शराब पिलाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। साथ ही दुकानों के आगे अवैध रूप से बढ़ाए गए शेड हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। छह हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी स्टालों और ढाबों पर घरेलू सिलेंडर जब्त करने के साथ चाय की दुकानों और ढाबों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर दुकानदारों को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता और मीट दुकानों की निगरानी करते हुए सुलभ शौचालय संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। टाउन हॉल स्थित मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और कचरा खुले में न फेंकने की सख्त हिदायत दी गई।
नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त और पॉलीथिन मुक्त बनाना है। इसके अलावा शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सभी दुकानदारों को साफ-सफाई के नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है।

नगर परिषद ने आगे भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की बात कही ताकि शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाया जा सके। संवाद
शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ परिषद की ओर से चलाए जा रहे अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। पिछले काफी समय से मुख्य बस स्टैंड पर अतिक्रमण को लेकर शिकायतें आ रहीं थी। कार्रवाई में दुकानदारों से 21 हजार रुपये जुर्माना और चार घरेलू सिलेंडर जब्त करने के साथ ही 10 किलो बैन पॉलीथिन भी जब्त किया गया है। वहीं, पांच बिना लाइसेंस के रेहड़ी जब्त की गई हैं।
-राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed