फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Municipal corporation

नगर परिषद के सफाई कर्मियों का भी होने जा रहा निजीकरण

विज्ञापन
Municipal corporation
उधमपुर। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए ठेकेदारी सिस्टम को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिषद ठेकेदारों से संपर्क करेगा।
विज्ञापन

ठेकेदार शहर के विभिन्न हिस्सों में कर्मचारियों को नियुक्त करेंगे। इसमें कर्मचारियों को वेतन देने का काम भी ठेकेदार ही करेगा। नगर परिषद का सीधा करार ठेकेदार के साथ होगा। इससे शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास शहर के 21 वार्ड की सफाई करने के लिए करीब 120 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से कई कर्मचारी सेवानिवृत्त होने की कगार पर हैं। इनमें ज्यादातर अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। इनकी तरफ से कई वर्षों से स्थायी बनाने की मांग सरकार के सामने रखी जा रही है। इन्होंने कई बार हड़ताल भी की है। इनके हड़ताल पर जाते ही पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परेशानी को दूर करने के लिए ही नगर परिषद अब ठेकेदारी सिस्टम से सफाई कर्मचारियों की कमी पूूरा करने की तैयारी में है। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। परिषद पहले चरण में करीब 16 कर्मचारियों को नियुक्त करेगा। इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। जिस ठेकेदार को टेंडर मिलेगा, वह इन कर्मचारियों को नगर परिषद का काम करने के लिए नियुक्त करेगा। इनमें तीन कर्मचारियों को नगर परिषद किल वेस्ट प्लांट पर काम करने के लिए नियुक्त करेगा। जबकि बाकी के कर्मचारी वार्ड में नियुक्त होकर सफाई व्यवस्था को सुधारेंगे। अगर यह योजना कामयाब होती है तो नगर परिषद और भी कर्मचारियों को नियुक्त करेगा।
-----
कर्मचारियों के प्रदर्शन की नहीं रहेगी चिंता
ठेकेदारी सिस्टम से कर्मचारियों के नियुक्त होने के बाद नगर परिषद को हड़ताल को लेकर कोई चिंता नहीं होगी। इन कर्मचारियों को वेतन ठेकेदार देगा, और इनका नगर परिषद के साथ कोई लेना देना नहीं होगा। परिषद हर महीने करार के अनुसार ठेकेदार को राशि का भुगतान कर देगा।

-----
डोर टू डोर योजना से जो पैसा नगर परिषद को मिलेगा, उससे ही ठेकेदारी सिस्टम से नए कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसमें कामयाबी मिलेगी।
- डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed