फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   motorcycle rally of congress

कांग्रेसियों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

Fri, 28 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Fri, 28 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
motorcycle rally of congress
विलय दिवस पर कांगे्रस की रैली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विलय दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को कांग्रेस यूथ नेता और इंटक के महासचिव सुमित मगोत्रा की अगुवाई में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए गोल मार्केट में समाप्त हुई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के राज्य प्रधान प्रणव छगोत्रा मुख्य अतिथि थे।

विज्ञापन


वीरवार सुबह दस बजे के करीब मोटरसाइकिल पर सवार युवा विलय दिवस रैली में शामिल होने के लिए धार रोड स्थित बाडेंया में एकत्रित होने लगे। हाथों में तिरंगा झंडा लिए युवा भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। उसके बाद मुख्य अतिथि के आते ही मोटरसाइकिल रैली बाडेंया से रवाना होकर सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


जहां पर सभी मोटरसाइकिल सवारों ने भारत माता के जयघोष किए। उसके बाद कांग्रेस यूथ नेता सुमित मगोत्रा और राज्य यूथ प्रधान प्रणव छगोत्रा तिरंगा झंडा फहराकर विलय दिवस मनाकर सभी लोगों को मिठाइयां बांटी और विलय दिवस की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में मगोत्रा ने कहा कि छह वर्षों से वह विलय दिवस मनाते आ रहे हैं। यह दिन आजादी के दिन से कम नहीं है। इस दिन जम्मू कश्मीर का विलय भारत वर्ष के साथ होने पर जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया। उसके बाद से जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी को अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराकर जश्न मनाना चाहिए।

दिवाली सा उत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी छुट्टी होती है, उसी तरह से विलय दिवस पर भी राज्य सरकार को सरकारी छुट्टी का एलान करना चाहिए।

बार एसोसिएशन ने मनाया विलय दिवस
उधमपुर (ब्यूरो)। जिला बार एसोसिएशन ने भी जिला कोट परिसर में विलय दिवस की खुशियां मनाई। इस अवसर पर वकीलों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। शहीदों के नाम पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बार एसोसिएशन द्वारा राज्य सरकार से विलय दिवस पर राजकीय अवकाश की मांग की गई।कोर्ट परिसर में वकीलों ने एक-दूसरे को विलय दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वकीलों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।


वकीलों द्वारा देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के नाम पर कोर्ट परिसर में दीप जलाए। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बार एसोसिएशन के प्रधान सुरिंद्र खजूरिया ने कहा कि विलय दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर की जनता को हार्दिक बधाई। उउन्होंने राज्य सरकार से विलय दिवस पर सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed