फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Monu of Delhi becomes 16th Rustom-e-Hind

दिल्ली के मोनू बने 16वें रुस्तम-ए-हिंद

विज्ञापन
Monu of Delhi becomes 16th Rustom-e-Hind
कटड़ा। 16वें रुस्तम-ए-हिंद का खिताब पर दिल्ली के मोनू पहलवान ने कब्जा जमाया है। बड़ी माली के मुकाबले में उन्होंने हरियाणा के कृष्ण पहलवान को दो अंक पटकनी देकर खिताब पर कब्जा किया है। विजेता पहलवान को 1.25 लाख, गुर्ज व पट्टे के साथ सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता को 75 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए।
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर कटड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में वार्षिक दंगल का रविवार को आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में दर्शकों ने कुश्ती का लुत्फ उठाया है। दूसरी माली हरियाणा के छोटा गनी के नाम रही, जिन्होंने दिल्ली के सुमित को हरा कर खिताब अपने नाम किया। तीसरी माली चंडीगढ़ के जसप्रीत ने जीती, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीनिया पहलवान शिकस्त दी।
विज्ञापन

दंगल में 28 मुकावले हुए, जिनमें से दो महिला पहलवानों के थे। अधिकतर मुकाबलों का निर्णय अंकों के आधार पर हुआ। कोरोना महामारी के चलते इस बार दंगल में देश के पहलवानों तक ही सीमित रखा गया था। इसके आयोजन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग, इंडियन स्टाइल रेस्लिंग एसोसिएशन के शिव शर्मा, सोहन सिंह, पप्पू लाकड़ी आदि का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय नंदा, श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार, डीसी चरणदीप सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुशरणप्रीत कौर ने जीता महिला वर्ग का खिताब
नवरात्र महोत्सव पर आयोजित दंगल में महिला वर्ग का खिताब पंजाब पुलिस की गुरुशरणप्रीत कौर ने जीत लिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की रानी चौधरी को अंकों के आधार पर शिकस्त दी। पुरस्कार में उन्हें 31 हजार रुपये और उपविजेता को 20 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दूसरा मुकाबले में पंजाब की मनप्रीत ने राधा पहलवान को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed