फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mla visit

सुरक्षा और विकास भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक पठानिया

विज्ञापन
mla visit
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की भावना पैदा करना और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलना भारत सरकार का मुख्य संकल्प है। यह बात विधायक आरएस पठानिया ने कही। शुक्रवार को वे गढ़ सामना बंज, सुरारा, मडोरा और नीली जैसे दूरदराज क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की धमपुर और किश्तवाड़ में हालिया सफलता ने जनता के बीच विश्वास बहाल किया है। उन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मजालता का दौरा कर स्टाफ और विद्यार्थियों से संवाद किया। नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी मानकों की पूर्ति के बाद ही भवन का हस्तांतरण किया जाए। उन्होंने याद दिलाया कि मोदी सरकार ने ही ग्रामीण छात्रों के लिए कॉलेज की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन

नई जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करने के साथ लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। धम्मा से ठानी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया। नीली तालाब और धम्मा तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का एलान किया। पठानिया ने स्पष्ट किया कि सरकार बुनियादीढांचे को सुदृढ़ करने और विकास को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed