फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mission Good Governance for Sustainable Development Accountability, Transparency launched

सतत विकास की जवाबदेही, पादर्शिता के लिए मिशन सुशासन का आगाज

विज्ञापन
Mission Good Governance for Sustainable Development Accountability, Transparency launched
उधमपुर। जिले में सतत विकास की जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से मिशन सुशासन पहल का आगाज हुआ है। बुधवार को डीसी इंदु कंवल चिब ने इसकी शुरूआत की। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर पंचायती राज संस्थाएं जिला अधिकारियों के साथ योजनाओं की मासिक समीक्षा करेंगी। जनसमस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा और प्रगति की निगरानी पंचायत स्तर पर होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार समीक्षा बैठकों में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों के साथ ब्लॉक स्तर पर पंचायती राज संस्थाएं विभागों की सभी योजनाओं की मासिक समीक्षा करेंगी, ताकि जिला उधमपुर में निगरानी तंत्र को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर जनता की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों से इस पहल का प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जोरशोर से प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला सुशासन के तहत हासिल प्रगति की पंचायत स्तर पर निगरानी की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कांता देवी, मुख्य योजना अधिकारी राजीव भूषण, एसीआर विकार गिरी, सहायक आयुक्त विकास मुश्ताक चौधरी, एसीपी नवदीप वजीर, जिला सूचना अधिकारी अतीक्षा सेठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed