फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Minister Satish Sharma reviews development projects in Udhampur

Udhampur News: मंत्री सतीश शर्मा ने उधमपुर में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Minister Satish Sharma reviews development projects in Udhampur
उधमपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, परिवहन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सतीश शर्मा ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जन जागरूकता पहल को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की पहचान कर जल्द से जल्द सूची उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए रोगी रेफरल मामलों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। पीएमएवाई के संबंध में मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से सर्वेक्षण की प्रक्रिया को सरल बनाने और अनिवार्य दस्तावेज के रूप में राशन कार्ड की मांग न करने को कहा। उन्होंने पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी और आरडीडी अधिकारियों को सड़क निर्माण परियोजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर खेल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर भी जोर दिया। बैठक में डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, विधायक चिनैनी बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक रामनगर सुनील भारद्वाज, उधमपुर पूर्व के विधायक रणबीर सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष डीडीसी जूही मन्हास पठानिया, उपायुक्त सलोनी राय आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed