फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Minimum Wages Act should be implemented

न्यूनतम मजदूरी अधिनियम किया जाए लागू

विज्ञापन
Minimum Wages Act should be implemented
उधमपुर। जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन ने अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने और प्रदेश में तत्काल न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने की मांग उठाई है। इसको लेकर सोमवार को पीएचई परिसर उधमपुर में एसोसिएशन के प्रधान एवं नेशनल पैंथर्स पार्टी ट्रेड यूनियन के उपप्रधान सोमनाथ की अध्यक्षता में एग्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही लंबित मांगों व समस्याओं को उजागर करते हुए इनकी अनदेखी करने के लिए यूटी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 25 सालों से अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने में अब तक की सभी सरकारें नाकाम रही हैं। वह इन कर्मचारियों से मुफ्त में काम करवा कर झूठे आश्वासन देकर गुमराह कर रहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के पांच से लंबित बकाया वेतन को जारी करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

साथ ही सीपीआई, आटीआई, लैंड केसों से संबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर उन्हें जल्द स्थायी करने, बकाया वेतन जारी करने, विभाग में नई भर्ती की योजना बनाने और सभी कर्मचारियों को केंद्र शासित प्रदेश की तर्ज पर भते देने, विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने की आदि मांगों को दोहराया। लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं करने पर अनिश्चिकालीन कामछोड़ हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस मौके सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, मक्खन चंद और अमित दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed