फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mindal Mata Yatra

Udhampur News: अगार जितो से कल निकलेगी मिंदल माता की छड़ी

विज्ञापन
Mindal Mata Yatra
माता मिंदल छड़ी मुबारक की जानकारी देते कमेटी के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मिंदल माता की छड़ी यात्रा का आयोजन 10 जून को किया जा रहा है। सर्व शक्ति चंडी मां मिंदल संस्था के प्रधान चैन सिंह देहाती ने रविवार को छड़ी यात्रा के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मिंदल माता के दरबार जिला चंबा में स्थित पंगी गांव में यह छड़ी यात्रा जाएगी। जिला रियासी में पड़ते क्यून धार अगार जितो कटड़ा से मंगलवार को सुबह सात बजे छड़ी यात्रा रवाना होगी। इसके बाद यात्रा टिकरी से होते हुए उधमपुर के मोदी ग्राउंड बट्टलबालियां में पहुंचेगी। यहां पर माता का सत्संग होगा। इसके बाद यात्रा जखैनी पहुंचेगी। यहां एसएसपी व डीसी दोपहर बारह बजे छड़ी यात्रा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारी आगे के लिए यात्रा रवाना करेंगे। वहीं पर श्रद्धालुओं के भोजन का प्रबंध किया गया है। इसके उपरांत छड़ी यात्रा पुल डोडा से होते हुए किश्तवाड़ पहुंचेगी। यहां पर रात को मां का जागरण होगा। 11 जून को यात्रा किश्तवाड़ से सुबह आठ बजे गुलाबगढ़, पाडर पहुंचेगी। दोपहर का भोजन करने के बाद तियाड़ी महाकाली मंदिर में यात्रा पहुंचेगी। यहां पर रात को मां का जागरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को छड़ी यात्रज्ञ सुबह सात बजे तियाड़ी से किलाड़ पहुंचेगी, जहां पर दोपहर का भोजन करने के बाद छड़ी मुबारक मिंदल मां के दरबार में पहुंचेगी। रात को मिंदल में ही श्रद्धालु रुकेंगे। 13 जून को हवन और पूजन के बाद गुरु तीर्थ राम मन्हास कन्या पूजन करेंगे। इसके बाद यात्रा वापसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed