{"_id":"609d67668ebc3e8d904ea738","slug":"milk-fruit-and-vegetable-shops-open-till-12-noon-on-eid-udhampur-news-jmu2352231160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर दोपहर 12 बजे तक खुलीं दूध, फल-सब्जी और किराना दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर दोपहर 12 बजे तक खुलीं दूध, फल-सब्जी और किराना दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ईद में मिली विशेष ढील के चलते वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी नगर में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक डेयरी, फल-सब्जी, चिकन-मटन और किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। इस दौरान काफी संख्सा में लोगों ने खरीददारी की। इस दौराना कोविड-19 एसओपी का पालन किया गया।
जानकारी के अनुसार ईद के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ने मंगलवार देर शाम लोगों को विशेष राहत देते हुए शहर में डेयरी, फल-सब्जी, मटन-चिकन और किराना दुकानों को दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी थी। इसके चलते वीरवार को लगातार दूसरे दिन दुकानें खुलने के बाद लोगाें ने बाजारों में पहुंच कर खरीदारी की।
उधर, शहर के प्रवेश द्वारों पर लगाई गई तारबंदी को हटा दिया गया था। हालांकि नगर के विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। बाजारों में आने वाले सभी लोगों से कोरोना एसओपी का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई थी। बुधवार की तरह ही वीरवार को भी दोपहर को 12 बजते ही दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बंद रखा गया। वहीं, दोपहर बाद फिर से पाबंदिया लगा दी गईं। इसके बाद बेवजह किसी को भी शहर में आवागमन करने की अनुमति नहीं दी गई। शहर के सभी मुख्य रास्तों को तारबंदी कर सील कर दिया गया। पूछताछ के बाद ही लोगों को आवगमन की इजाजत दी गई।