{"_id":"56e865c44f1c1bef478b456c","slug":"middle-school-has-to-be-upgrade","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिडिल स्कूल को किया जाए अपग्रेड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिडिल स्कूल को किया जाए अपग्रेड’
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
मामूली झगड़े में छात्र की मौत
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक पवन गुप्ता ने सयाल जट्टां पंचायत के लोअर मंगयोट क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं को हल कर दिया जाएगा। अधिकारियों को भी विधायक ने आदेश देकर कहा कि वह तुरंत आम जनता की मुश्किलों का समाधान करें।
विज्ञापन
जनता दरबार में नायब सरपंच रुमती देवी ने स्थानीय समस्याओं के बारे अवगत करवाते हुए कहा कि लोअर मंगयोट क्षेत्र के लोग पिछले 15 साल से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में एक प्राकृतिक जल स्रोत है, जिसमें डगवेल लगाकर पूरे क्षेत्र की पानी की समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों ने खस्ता हालत सड़क को ठीक करने, कुछ घरों के लिए बिजली के खंभे लगाने तथा मिडिल स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल बनवाने का मांग की। विधायक के साथ राज कुमार बुच्चा, स्थानीय सरपंच मुंशी राम शर्मा तथा बिजली, सिंचाई, जल आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
सरपंच मुंशी राम ने कहा कि सड़क की हालत खराब होने के कारण दो साल से मेटाडोर चलनी भी बंद हो गईं। लोगों ने जागरूकता शिविर लगाने की मांग की। विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि मंदिर के लिए खम्भे की मांग को पूरा कर दिया है। खम्भों की मांग जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने मौजूद बिजली, लोक निर्माण विभाग तथा जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए।