{"_id":"61eafd584d9abb6d53463eef","slug":"micro-containment-zone-udhampur-news-jmu2523525168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन नए कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन नए कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को तीन नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इनमें दो शहर व एक पंचैरी के कुलटयार गांव में बनाया गया है, और प्रशासन की तरफ से तीनों स्थानों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार के आदेशानुसार जिन स्थानों पर चार या इससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं, वहीं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की तरफ से कई पाबंदियां लगाई जा रही हैं। वीरवार को केवल एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। जबकि, शुक्रवार को तीन माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
उधमपुर शहर में पचियाला मोहल्ला, शिव नगर के संबल और पंचैरी के कुलटयाल बाला को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। प्रशासन से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने तीनों स्थानों पर तारबंदी कर लोगों के अंदर व बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी को निर्देश दिए हैं कि कोई भी कंटेनमेंट जोन से बाहर नहीं जाएगा, और कोई अंदर भी नहीं आएगा। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी को कंटेनमेंट जोन में जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने को कहा गया है।