फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   metadoor accident news

Udhampur News: ब्रेक फेल होने के कारण सलमेड़ी खड्ड में गिरी मेटाडोर<bha>;</bha> 38 घायल, चार गंभीर, जम्मू रेफर

Wed, 30 Oct 2024 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 30 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
metadoor accident news
- सलमेड़ी क्षेत्र के फरमा इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

- 16 की क्षमता वाली मेटाडोर में 38 से अधिक लोग सवार थे
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सलमेड़ी क्षेत्र के फरमा इलाके में मेटाडोर पलटने से 38 लोग घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर जम्मू रेफर कर दिया गया जबकि अन्य को जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है।
गौर करने वाली बात यह है कि 16 की क्षमता वाली मेटाडोर में 38 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सलमेड़ी से उधमपुर की ओर आ रही मेटाडोर सप्लाई मोड़ के पास फरमा इलाके में चालक के नियंत्रण से बाहर होने की वजह से सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन की ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचित किया। घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और वहां से गुजरने वाले वाहनों के माध्यम से उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर उधमपुर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी और रेंबल थाना प्रभारी निशात सुंबरिया टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और अन्य घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जीएमसी पहुंचाया गया। घायलों में नर्सिंग कॉलेज की छात्राें की संख्या काफी अधिक थी। छात्राएं काॅलेज से वापस घर जा रहीं थी। मात्र 16 यात्रियों की क्षमता वाली मेटाडोर में सवार 38 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल बना रहा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का उधमपुर में ही उपचार जारी है। घायलों में श्रीनगर, कुपवाड़ा, कठुआ, सांबा सहित उधमपुर के भी नर्सिंग छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

घायलों को उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए जिला विकास आयुक्त सलोनी राय अपनी प्रशासनिक टीम के साथ खुद अस्पताल पहुंची और घायलों को हाल जानने के साथ ही अस्पताल प्रशासन को हर संभव प्रयास करने और उचित से उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। उनके अलावा उधमपुर वेस्ट विधायक पवन कुमार गुप्ता और कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा भी अस्पताल पहुंचे थे और अपने समर्थकों के साथ राहत कार्य में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घायलों के उपचार के लिए उचित प्रबंध किए गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई थी। हादसे में 38 में से 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
डॉ. संजय शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट
जीएमसी जम्मू रेफर-
1. रघु उम्र 45 निवासी उधमपुर,
2. पूजा उम्र 36 पत्नी सुदेश निवासी सलमेड़ी।
3. शोहेब उम्र 17 पुत्र अहमद निवासी पुंछ।
4. पहचान नहीं हो पाई है।
जीएमसी उधमपुर में भर्ती-
1. काका उम्र 21 पुत्र सुदेश निवासी समरोली।
2. दानिश उम्र 12 पुत्र बशीर अहमद निवासी उधमपुर।
3. आनम उम्र 19 पुत्र राजकुमार निवासी गढ़ी।
4. सफीना उम्र 21 पुत्री अब्दुल रहीम निवासी पट्टनगढ़।
5. जहीर उम्र 24 पुत्र शरीफ मोहम्मद निवासी कुपवाड़ा।
6. अश अत्री उम्र 21 पुत्री यशपाल निवासी डंसाल।
7. रजिया उम्र 21 पत्नी गुलजार अहमद निवासी श्रीनगर।

8. मेहक जान उम्र 21 पुत्री मंजूर अहमद निवासी श्रीनगर।
9. रेखा उम्र 36 पत्नी राकेश निवासी बली।
10. जानवी उम्र 21 पुत्री विजय कुमार निवासी टिकरी।
11. नमन उम्र 11 पुत्र सुदेश निवासी सलमेड़ी।

12. सूरज उम्र 27 पुत्र विजय कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी उधमपुर।
13. आरजू उम्र 21 पुत्री रशीद निवासी श्रीनगर।
14. मुसरत बशीर उम्र 23 पुत्री बशीर अहमद निवासी श्रीनगर।
15. बलकीस उम्र 21 पुत्री मुश्ताक अहमद निवासी श्रीनगर।
16. आरती उम्र 22 पुत्री प्यारा सिंह निवासी पत्नीटॉप।
17. अतुफा उम्र 21 पुत्री फैयाज अहमद निवासी श्रीनगर।
18. विशाली उम्र 21 पुत्री सुनील कुमार निवासी कठुआ।
19. मन्नत उम्र 22 पुत्री मुख्तयार अहमद निवासी श्रीनगर।
20. जिन्नत उम्र 21 पुत्री मोहम्मद खालिद निवासी जम्मू।
21. कर्तिका उम्र 21 पुत्री सुखदेव सिंह निवासी सांबा।
22. शाहिस्ता उम्र 21 पुत्री मोहम्मद युसुफ निवासी श्रीनगर।

23. राहिल उम्र 21 पुत्र फैयाज अहमद निवासी श्रीनगर।
24. अरुण उम्र 25 पुत्र भगवान दास निवासी सलमेड़ी ।
25. किशन किशोर उम्र 28 पुत्र विजय कुमार निवासी उधमपुर।

26. समारिया उम्र 22 पुत्री इरशाद अहमद निवासी श्रीनगर।
27. अरजलीन उम्र 23 पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी श्रीनगर।
28. प्रियांशी उम्र 22 पुत्री जुगल किशोर निवासी मलाड़ उधमपुर।
29. हुमेरा उम्र 22 पुत्री तारिक अहमद निवासी श्रीनगर।
30. सत्यम उम्र 4 पुत्र सुदेश कुमार निवासी सलमेड़ी।
31.चंदन उम्र 22 पुत्र रंजीत सिंह निवासी कटड़ा।
32. सोहन लाल उम्र 23 पुत्र बेली राम निवासी सलमेड़ी।
33. साईका मुश्ताक उम्र 20 पुत्री मुश्ताक अहमद निवासी श्रीनगर।
34. महक मुख्तयार उम्र 20 पुत्री मुख्तयार अहमद निवासी श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed