{"_id":"685c5f135dfaa1db0b00113b","slug":"memorandum-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-124603-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, समस्याएं हल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, समस्याएं हल करने की मांग
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते फोरम के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी।
पौनी। ब्लॉक में मौजूद समस्याओं को लेकर सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को तहसीलदार साहिल रंधावा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सेवानिवृत्त जोनल एजुकेशन ऑफिसर जितेंद्र बक्शी ने बताया कि स्थानीय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर की कमी के अलावा माड़ी नाला क्षेत्र से सिंचाई विभाग की ओर से छोड़े जाने वाला पानी कुछ लोगों की ओर से दूषित किया जा रहा है। इससे उपजाऊ जमीन खराब हो रही है। साथ ही कस्बे में बना श्मशानघाट में मुर्गों के पंख व हड्डियां होने के कारण वहां पर संस्कार में गए लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन के अधिकारी इन समस्याओं से निजात दिलाएं। अगर समस्याएं हल नहीं हुईं तो आने वाले दिनों मेंसभी सदस्य जिला आयुक्त रियासी से मिलेंगे उन्होंने कहा कि तहसीलदार साहिल रंधावा ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन के सदस्य अजीत राम, नसीब सिंह, रमेश चंद्र, हुकम चंद, मोती राम, दीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।