फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सारे इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश

विज्ञापन
meeting
किश्तवाड़। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों को सारे इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने अपने स्थानों एवं मुख्यालयों में पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह के लिए स्थल की पहचान बाद में की जाएगी। सीईओ किश्तवाड़ को प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयारी शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला मुख्यालय सहित सभी स्थानों पर समारोह का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का भी आह्वान किया। उन्होंने सभी जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों को तालमेल बनाकर काम करने पर जोर दिया, ताकि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल से पहले ही व्यवस्था पूरी हो जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा, पार्किंग, पानी, बैठने की उचित व्यवस्था, स्वास्थ्य, जलपान और अन्य संबंधित व्यवस्था समय पर करने के अलावा सभी स्थानों पर स्वच्छता रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर भी विचार किया गया, और इस आयोजन को एक सामूहिक उत्सव बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में एडीडीसी शाम लाल, एडीसी प्रभारी इंद्रजीत सिंह परिहार, जेडी प्लानिंग मोहम्मद इकबाल, एसीआर वरुणजीत सिंह चरक, एसीपी जाकिर हुसैन वानी, एसीडी अतुल दत्त शर्मा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed