{"_id":"6299007e1bce2971410ae665","slug":"meeting-udhampur-news-jmu261094974","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन को पूरा होने में देरी चिंतनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन को पूरा होने में देरी चिंतनीय
विज्ञापन
उधमपुर। धेम्मा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आरएस पठ
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/मजालता। धेम्मा में कार्यकर्ता बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया ने जल जीवन मिशन पर काम शुरू होने में हो रही कथित देरी पर चिंता व्यक्त की। उनके अनुसार उचित फंड मिलने के बावजूद योजना साकार नहीं हो रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कार्यक्रम का डीपीआर बहुत पहले पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार ने इसके लिए उचित धन भी उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर अभी तक कुछ भी ठोस परिणाम नहीं निकला है, जिसके कारण विभिन्न इलाकों में लोग पेयजल की कमी के कारण परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि यूटी सरकार की झोली में सैकड़ों करोड़ पड़े हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। हर खेत को पानी केंद्र सरकार का एक क्रांतिकारी संकल्प है। लेकिन, उक्त योजना को निर्धारित समय अवधि के भीतर साकार करने के लिए और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उक्त योजना को साकार करने के लिए जो समय सीमा निर्धारित की गई है, उसकी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग उधमपुर में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। लोगों के पैसे से लगाए हैंडपंप समय पर मरम्मत न होने के कारण बंद पड़े हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह योजना को जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए कोई तत्काल उपाय करे। जल जीवन मिशन को जमीनी स्तर पर लागू करने से ही सरकार का प्रमुख कार्यक्रम हर घर को जल का संकल्प साकार हो सकेगा।
इस बीच उन्होंने मजालता तहसील के दूरदराज गढ़ सामनाबंज, चोरे मोट्टू, बबे, बेई कनारा, आदि में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव कुलदीप सिंह, मंडल महासचिव शिव राम, मंडल उपाध्यक्ष माखन लाल, डॉ. बीडी गुप्ता, आदि शामिल रहे।