फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक देने के निर्देश

विज्ञापन
Meeting
फोटो..पोलियो टीका अभियान को लेकर डीसी ने समीक्षा बेठक की। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय में पल्स पोलियो टीकाकरण के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण (आईपीपीआई) कार्यक्रम पर प्रारंभिक उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम 27 फरवरी को निर्धारित है, जिसके दौरान नवजात से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं, पांच वर्ष से कम आयु के 39931 बच्चों को पोलियो का टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर एस मन्हास ने बैठक में बताया कि जिले में 368 टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए 1472 श्रमिकों और 74 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के सभी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी और उपकेंद्रों पर भी टीका उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले दिन बूथ स्तर पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन छूटे बच्चों को कवर करने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, शिक्षा और आईसीडीएस विभागों के संबंधित अधिकारियों को बच्चों के शत प्रतिशत कवरेज को सुनिश्चित करने के लिए काम करने का निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परवेज इकबाल वानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
67 फीसदी किशोरों को मिला कोरोना टीका
इस दौरान अतिरिक्त जिला विकास ने कोविड टीकाकरण की भी जानकारी दी। कहा कि जिले में 15 से 17 वर्ष के 67 फीसदी किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा यह भी कहा कि 18 से ऊपर आयु के 99 फीसदी लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, वहीं 95 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। किशोरों के टीकाकरण में कुछ और दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed